मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला 8 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ एक रन से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस ने 211 रनों के लक्ष्य का शानदार अंदाज में बचाव किया। दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। डेविड मिलर ने 20 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की पारी खेली। गुजरात की ओर से राशिद खान ने 3 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट झटके। गुजरात की यह इस सीजन पहली जीत है। इससे पहले गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को पिछले 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट खोकर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया। गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जड़े। गिल ने 45 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली। वहीं, बटलर ने 27 गेंदों पर ताबड़तोड़ 52 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों पर 55 रन बनाए। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। लुंगी एंगिडी और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



