आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया

0
83
आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2025 की तरह इस सीजन भी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने घर यानी इकाना स्टेडियम में संघर्ष कर रही है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्हें 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। घर में लखनऊ की ये लगातार सीजन की दूसरी हार है। उन्होंने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत हासिल की है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम को पिछले सीजन भी अपने घर पर 7 में से 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसकी वजह से टॉप-4 में जगह नहीं बना सके थे। घर के बाहर उन्होंने सीजन की दोनों जीत हासिल की है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को 2022 की चैंपियन गुजरात ने 18.4 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम 164 रन ही बना सकी। एलएसजी के बल्लेबाज मुकाबले में बुरी तरह से फ्लॉप रही। इकाना स्टेडियम में एक बार फिर लखनऊ की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। आईपीएल 2025 के दौरान भी कुछ यही हाल उनका रहा था। उन्होंने 7 में से सिर्फ दो मैच जीते थे। गुजरात के खिलाफ भी उनकी बल्लेबाजी ने एक बार फिर साथ नहीं दिया। लखनऊ के लिए ऐडन मार्करम सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे, जिन्होंने 21 गेंदों पर 30 रन बनाए। उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज 20 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू सका। कप्तान ऋषभ पंत मैच में अच्छी शुरूआत मिली लेकिन वे 18 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा मिचेल मार्श (11), आयुष बडोनी (9), निकोलस पूरन (19), अब्दुल समद (18), मुकुल चौधरी (18), जॉर्ज लिंडे (16) और मोहम्मद शमी ने नाबाद 12 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 54 रनों की पारी खेलकर चर्चा में आने वाले मुकुल चौधरी इस मैच में खास कमाल नहीं दिखा सके। वे 18 रन बनाकर आउट हो गए। एलएसजी को गुजरात के खिलाफ भी उनसे कोलकाता वाले कारनामे की उम्मीद थी लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। वे जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए, तो टीम ने 109 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में उनसे फिर से बेहतर पारी की उम्मीद थी लेकिन इस मैच में युवा बल्लेबाज फेल हो गए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने लखनऊ में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी टीम को समय-समय पर विकेट दिलाया। प्रसिद्ध ने 4 ओवर में 28 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा अशोक शर्मा को 2 सफलता मिली, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने एक-एक विकेट चटकाए। लखनऊ के खिलाफ गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। उन्होंने 34 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 45 रनों के स्कोर पर साई सुदर्शन के रूप में पहला विकेट गंवाया था, वे 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान गिल और जोस बटलर ने मोर्चा संभाला। इस दौरान बटलर ने टी20 में अपने 14 हजार रन पूरे कर लिए। बटलर ने मैच में 29 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। उनके टी20 करियर की ये 100वीं हाफ सेंचुरी है। बटलर और गिल ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बटलर और गिल के बीच 84 रनों की साझेदारी हुई। जीटी के कप्तान ने 40 गेंदों पर 56 रन बनाए। उन्हें प्रिंस यादव ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। बटलर भी 37 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात की आईपीएल 2026 में ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में 1 रन से जीत हासिल की थी। गुजरात को आखिरी तीन ओवरों में 20 रनों की दरकार थी। क्रीज पर राहुल तेवतिया और वॉशिंगटन सुंदर थे, जिन्होंने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। वॉशिंगटन सुंदर के नाबाद 21 रन और राहुल तेवतिया के 10 रनों की बदौलत जीत हासिल की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here