आईपीएल 2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

0
84
आईपीएल 2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल के 8वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। यह दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत है। शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। 163 रन का टारगेट दिल्ली ने 4 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। समीर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे और उन्होंने लगातार दूसरे मैच में प्रभाव छोड़ा।  समीर ने इस मैच में दमदार बल्लेबाजी की और डेविड मिलर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने जल्द ही दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दिल्ली ने रिजवी को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा। रिजवी ने पहले पाथुम निसांका के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े और फिर मिलर के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। समीर हालांकि, शतक पूरा नहीं कर सके और 51 गेंदों पर सात चौकों और सात छक्कों की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली के लिए निसांका ने 44 रन बनाए, जबकि डेविड मिलर 21 रन बनाकर नाबाद रहे और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद तीन रन बनाए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक (51 रन) लगाया। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 35, नमन धीर ने 28 और मिचेल सैंटनर ने नाबाद 18 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, विपराज निगम और टी नटराजन को 1-1 विकेट मिला।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here