आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज

0
77
आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। गुजरात टाइटंस का यह पांचवां सीजन होगा। टीम ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता था, जबकि पिछले सीजन वह चौथे स्थान पर रही। वहीं पंजाब किंग्स को अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है। टीम पिछले सीजन रनर-अप रही थी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईपीएल में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। आईपीएल 2025 में दोनों की एक भिड़ंत में पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराया था। न्यू चंडीगढ़ में दोनों टीमें एक बार भिड़ीं, जिसमें गुजरात ने पंजाब को 3 विकेट से हराया।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 

पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और बेन ड्वारशस।

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here