आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 6 विकेट से हराया

0
57
आईपीएल 2026 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 6 विकेट से हराया
Image Source : Social Media

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने के साथ दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में खेला गया, जिसे मुंबई इंडियंस की टीम 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। केकेआर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से उनके कप्तान अजिंक्य रहाणे के बल्ले से 67 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा केकेआर की तरफ से फिन एलन ने 37 और रिंकू सिंह के बल्ले से नाबाद 33 रनों की पारी देखने को मिली। मुंबई इंडियंस की तरफ से इस मैच में गेंदबाजी से शार्दुल ठाकुर सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे जिन्होंने तीन विकेट हासिल किए जबकि हार्दिक पांड्या ने भी एक विकेट हासिल किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई इंडियंस की तरफ से टारगेट का पीछा करने के लिए रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की जोड़ी मैदान पर उतरी थी, जिसमें दोनों ने मिलकर टीम को ऐसी शुरुआत दी जिससे मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा हो गया। रोहित और रिकल्टन के बीच में पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जो मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल इतिहास में अभी तक की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी थी। रोहित शर्मा इस मैच में 38 गेंदों में 78 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे, वहीं रेयान रिकल्टन के बल्ले से 81 रनों की पारी देखने को मिली। मुंबई इंडियंस ने इस टारगेट को 19.1 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here