आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज

0
82
आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल में मंगलवार को मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। जबकि 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके कप्तान हार्दिक पांड्या की फिटनेस है। वे पिछला मैच बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूसरी ओर राजस्थान की टीम अपने शुरुआती मैचों की जीत से मिले मोमेंटम को जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आईपीएल में दोनों के बीच मुकाबला लगभग बराबर का रहा है। अब तक दोनों टीमों में आईपीएल में 30 बार भिड़ी हुई हैं। इसमें 16 मैच मुंबई ने और 14 मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था। इस मैच को मुंबई ने 100 रन से जीता था।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here