मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रवि बिश्नोई की घातक गेंदबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया है। सांस रोक देने वाले इस मुकाबले में राजस्थान ने 6 रनों से जीत हासिल की है। गुजरात के लिए इसी के साथ आईपीएल 2026 की शुरूआत अच्छी नहीं रही है। उन्हें अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। शुभमन गिल चोट की वजह से मुकाबले में नहीं खेल सके और उनकी जगह राशिद खान ने कप्तानी की। आरआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बना दिए। उनके ध्रुव जुरेल ने कमाल की बैटिंग की और 42 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली। उन्हें मैच में तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए प्रमोट किया गया था और इस मौके को अच्छी तरह से भुनाया। जीटी के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 44 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जोस बटलर ने भी 26 रन बनाए। अंत के ओवरों में राशिद खान और कगिसो रबाडा ने कमाल की बैटिंग की। उन्होंने मैच को रोमांचक बनाए रखा। हालांकि, जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। राजस्थान के लिए स्पिनर रवि विश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। विश्नोई के अलावा नांद्रे बर्गर और कप्तान रियान पराग को एक-एक सफलता मिली। राशिद ने 24 रन बनाए, जबकि रबाडा 23 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल का बल्ला जमकर बोला। दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़ते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी शानदार पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन बनाए और गुजरात टाइटंस के सामने 211 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद दमदार रही। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 38 गेंदों में 70 रन जोड़कर टीम को मजबूत मंच दिया। सूर्यवंशी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके, लेकिन उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में तेज बल्लेबाजी से मैच का रुख तय कर दिया। उन्होंने आक्रामक अंदाज में चौके-छक्कों की झड़ी लगाई और गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 52 रन की पारी खेलने वाले सूर्यवंशी ने इस मैच में 18 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। सूर्यवंशी के आउट होने के बाद जायसवाल ने जिम्मेदारी संभाली और रन गति को बनाए रखा। उन्होंने शानदार टाइमिंग के साथ मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। जायसवाल ने 32 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वह कुल 55 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक राजस्थान मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। जायसवाल और सूर्यवंशी की जोड़ी भले ही पिछले साल बनी हो, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि यह जोड़ी कितनी प्रभावशाली रही है। आईपीएल इतिहास में 500 से ज्यादा रन बनाने वाली 113 जोड़ियों में जायसवाल और सूर्यवंशी 12.04 रन प्रति ओवर की रनगति के साथ अलग पहचान रखते हैं और ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा (12.57) दूसरे तथा सुनील नरेन-फिल सॉल्ट (12.46) के बाद तीसरे स्थान पर हैं। ध्रुव जुरेल ने आक्रामकता और संयम का बेहतरीन संतुलन दिखाया। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने पारी को संभालते हुए तेजी से रन भी जोड़े। जुरेल ने 42 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली, जिससे राजस्थान का स्कोर 200 के पार पहुंच गया। उन्होंने पारंपरिक शॉट्स के साथ आक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन मिश्रण पेश किया। अर्धशतक पूरा करने के बाद अशोक शर्मा की गेंद पर लगाया गया उनका पिक-अप पुल शॉट उनकी ताकत और शानदार टाइमिंग का उदाहरण रहा। जुरेल ने अपनी पारी में पांच छक्के और पांच चौके लगाए और अंत तक गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। गुजरात टाइटंस के लिए तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपनी रफ्तार से प्रभावित किया। आईपीएल के हर सीजन में कोई न कोई तेज गेंदबाज अपनी गति के कारण चर्चा में आता है और इस बार अशोक शर्मा ने यह भूमिका निभाई। अपने सिर्फ दूसरे आईपीएल मैच में उन्होंने 154.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार छुई और लगातार 145 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 37 रन देकर एक अहम विकेट भी लिया। इतनी तेज गेंदबाजी के साथ फिटनेस और वर्कलोड प्रबंधन भी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए बीसीसीआई कोचों को मयंक यादव और उमरान मलिक जैसे उदाहरणों से सीख लेते हुए सावधानी बरतनी होगी। गुजरात टाइटंस के नियमित कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले में नहीं खेले। मांसपेशियों में ऐंठन के कारण वह प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे। उनकी अनुपस्थिति में टीम की कमान राशिद खान ने संभाली। राजस्थान की मजबूत बल्लेबाजी के सामने गुजरात के गेंदबाजों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी और अंत में टीम को 211 रन का कठिन लक्ष्य मिला।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



