आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया

0
89
आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने शानदार जीत दर्ज की। राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल के शानदार अर्धशतक और फिर घातक गेंदबाजी की बदौलत मुंबई को 27 रनों से हराया। बारिश के कारण टॉस देरी से हुआ, जिसके चलते मैच 11-11 ओवर का करना पड़ा। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता। हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल के धमाकेदार अर्धशतक की दम पर 150/3 रनों का स्कोर खड़ा किया। यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों पर नाबाद 77 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के जड़े।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स के स्कोर के जवाब में मुंबई इंडियंस की पारी का आगाज बेहद खराब रहा। मुंबई ने 46 रन पर ही अपने 5 विकेट खो दिए। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड और नमन धीर ने पारी को संभालने की पूरी कोशिश की लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बनाते हुए मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया। 9 ओवर में 103 रन पर मुंबई के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। अगले 2 ओवर में भी बल्लेबाजों का आउट होने का सिलसिला जारी रहा और मुंबई की टीम 11 ओवर खत्म होने तक 9 विकेट खोकर सिर्फ 123 रन ही बना सकी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here