आईपीएल 2026 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया

0
87
आईपीएल 2026 : लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल के 19वें सीजन का 15वां लीग मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के बीच में खेला गाय, जिसमें मुकाबले का परिणाम आखिरी गेंद पर जाकर हासिल हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस मुकाबले को तीन विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही जिसमें उनको जीत दिलाने में 21 साल के युवा खिलाड़ी मुकुल चौधरी ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रनों का स्कोर बनाया। केकेआर की तरफ से बल्लेबाजी में अंगकृष रघुवंशी ने 45 जबकि अजिंक्य रहाणे ने 41 रनों की पारी खेली, इसके अलावा कैमरन ग्रीन ने 32 और रोवमन पावेल ने नाबाद 39 रन बनाए। लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी में प्रिंस यादव, एम सिदार्ध, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने 1-1 विकेट हासिल किया था।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने 104 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दिया था, वहीं 128 के स्कोर तक उनके 7 विकेट हो गए थे। इसके बाद 21 साल के युवा खिलाड़ी मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ अपनी टीम को एक रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मुकुल चौधरी ने अपनी इस पारी में 2 चौके और 7 छक्के लगाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इसके अलावा आयुष बदोनी ने भी 54 रनों की पारी खेली। केकेआर की ये इस सीजन में चार मुकाबलों के बाद तीसरी हार है, जिसमें वह अब तक एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस मैच में गेंदबाजी से वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट हासिल किए जबकि सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और कैमरून ग्रीन 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here