आईपीएल 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज

0
71
आईपीएल 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,  आईपीएल 2026 में रविवार को दूसरा डबल हेडर खेला जाएगा। दिन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हैदराबाद ने अपने पिछले मैच में कोलकाता को उनके घर ईडन गार्डन्स में 65 रन से हराया था। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत इस सीजन में अच्छी नहीं रही। जस्टिन लैंगर की कोचिंग वाली टीम पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 141 रन पर सिमट गई थी और उसे 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। दोनों टीमों के हेड-टू-हेड की बात करें तो अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ ने 4 और हैदराबाद ने 2 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, लियम लिविंगस्टन।

लखनऊ सुपरजायंट्स : ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्त्या, प्रिंस यादव, आवेश खान।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here