मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टॉम बैंटन के अर्धशतक के बाद सैम करन और विल जैक्स की छोटी मगर अहम पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में स्कॉटलैंड को 5 विकेट से मात दी। इसके साथ ही टी20 विश्व कप में इंग्लैंड टीम जीत की पटरी पर लौटी। इससे पहले वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से रौंदा था। मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड टीम 19.4 ओवर में 152 रनों पर सिमट गई थी। 153 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 18.2 ने 5 विकेट खोकर चेज कर लिया। शानदार पारी के लिए टॉम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड को तीसरे ओवर और 18 के स्कोर पर 2 झटके लगे। जॉर्ज मुन्से 4 रन बना सके तो ब्रैंडन मैकमुलेन का खाता नहीं खुला। माइकल जोन्स ने 33 रन की पारी खेली तो टॉम ब्रूस ने 24 रनों का योगदान दिया। कप्तान रिची बेरिंगटन अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया और 49 रन बनाए। आदिल रशीद ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद किसी का बल्ला नहीं चला। ओलिवर डेविडसन 20 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद को 3 सफलताएं मिलीं। उनके अलावा लियाम डॉसन और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट चटकाए। जेमी ओवरटन और सैम करन के खाते में 1-1 विकेट आया। इंग्लैंड की शुरुआत भी खास नहीं रही और 2 ओवर में टीम को 2 झटके लगे। पहले ओवर में फिल सॉल्ट (2) तो दूसरे ओवर में जोस बटलर (3) आउट हुए। बाबर आजम, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर और जोस अभी टी20 इंटरनेशनल में सक्रिय भी हैं। इसके बाद टॉम बैंटन और जैकब बेथेल ने पारी को संभाला और 66 रन जोड़े। इस साझेदारी के बाद इंग्लैंड को फिर 2 झटके लगे। बेथल ने 32 तो कप्तान हैरी ब्रूक ने 4 रन बनाए। 6 नंबर पर उतरे सैम करन ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और इंग्लैंड को जीत के करीब ले गए। उन्होंने 20 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। वहीं विल जैक्स ने अंत में 10 गेंदों पर 16 रन कूट दिए। टॉम बैंटन 41 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद रहे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



