मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईसीसी मेंस टी-20 विश्व कप के 16वें मैच में श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया। ये श्रीलंकाई टीम की इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत रही। मैच में ओमान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो कि उनके लिए गलत साबित हुआ। श्रीलंका की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 225 रन बनाए। इसके जवाब में ओमान की टीम 120 रन ही बना सकी और ये मैच श्रीलंका ने 105 रन से अपने नाम किया। ओमान की टीम के लिए इस रन चेज में मुहम्मद नदीम ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। दरअसल, पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 15 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। दोनों ओपनर्स आज मैच में नहीं चले और ओमान के गेंदबाज का शिकार बन गए। कुसल मेंडिस (23) और पवन रत्नाएके (60) ने शानदार बैटिंग करते हुए तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी निभाई और स्कोर को तेजी के साथ आगे बड़ा दिया। लोअर ऑर्डर में दासुन शनाका के बल्ले से महज 20 गेंदों पर 50 रनों की तेज तर्रार पारी आई, जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में विशाल स्कोर तक पहुंच पाई। इस बीच श्रीलंकाई मिडिल ऑर्डर ने शानदार तरीके से ओमान टीम के गेंदबाजों पर काउंटर अटैक किया। गेंदबाजी ने इस दौरान ओमान टीम के लिए रामानंदी को 2 सफलता, जबकि जय ओडेडरा, सुफियान महमूद को 1-1 सफलता मिली।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने जब ओमान की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली। महज 36 रनों पर टीम ने तीन विकेट गंवा दिए और वहां से चौथे विकेट के लिए मुहम्मद नदीम और वसीम अली ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन फिर श्रीलंकाई टीम रन बनाने के लिए संघर्ष करती दिखी। इन दोनों के अलावा कोई भी बैटर 10 रन के आंकड़े तक को पार नहीं कर पाया, जिसकी वजह से श्रीलंकाई टीम को 105 रन की बड़ी जीत मिली। ये इस विश्व कप में रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत रही। मैच के बाद पवन रत्नाएके को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



