आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हराया

0
107
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हराया
Image Source : @ICC

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईसीसी मेंस टी-20 विश्व कप के 7वें मैच में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से मात दी। इस तरह इटली को हराकर स्कॉटलैंड टीम ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। इटली टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो उनके लिए गलत साबित हुआ। स्कॉटलैंड टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 207 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इटली की टीम की बैटिंग आज कमाल की रही, लेकिन बीच के ओवर में वो पूरी तरह से गड़बड़ा गई और इटली के लिए इस रन तेज में बेंजामिन मनेंती ने सबसे ज्यादा 52 रन की पारी खेली, लेकिन इटली की टीम 16.4 ओवर में 134 रन पर ही ढेर हो गई। दरअसल, स्कॉटलैंड की टीम की ओर से जॉर्ज मुन्से ने 84 रन की शानदार पारी खेली थी और टीम को इस विकेट पर बेहतरीन स्थिति में पहुंचाया। टॉप ऑर्डर में मुन्से के बल्ले से रन आए, जबकि मध्य क्रम में माइकल जोन्स (37) की पारी खेली। लोअर ऑर्डर में ब्रैंडन मैकमुलेन ने 41 रन बनाए, जिसकी वजह से टीम इस विकेट पर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। वहीं, गेंदबाजी में इस दौरान इटली टीम के लिए अली हसन, ग्रांट स्टीवर्ट, जेजे स्मट्स और थॉमस ड्राका को 1-1 की सफलता हाथ लगी थी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके जवाब में 208 रनों का पीछा करने जब इटली की टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत तो बेहतर नहीं मिली। पारी की पहली ही गेंद पर उन्हें बड़ा झटका लगा। मध्यक्रम में जेजे स्मट्स (22) ने पारी को संभालने का काम किया, लेकिन वो भी बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हुए। रहैरी मनेंती ने 37 और बेंजामिन मनेंती की 52 रन की पारी के दम पर टीम की पारी संभली। यहां से ऐसा लगा कि ये जोड़ी स्कॉटलैंड को गेम से दूर कर देगी, लेकिन फिर हैरी का विकेट गिरा और उसके बाद विकेट की झड़ी लग गई। 113 रन पर 4 विकेट खोने के बाद 134 रन पर पूरी टीम सिमट गई। वहीं, इटली टीम के कप्तान वेन मैडसन कंधे की चोट के कारण बैटिंग करने नहीं आए, जो इटली को बड़ा नुकसान पहुंचा गया। इस पारी के दौरान माइकल लीस्क ने 4 विकेट हासिल किए और बैटिंग टीम की कमर तोड़ दी। इस जीत के साथ स्कॉटलैंड ने अपना पहला अंक हासिल किया। वहीं, इटली का डेब्यू खराब रहा। बता दें कि स्कॉटलैंड को बांग्लादेश के टी-20 विश्व कप से हटने के बाद टूर्नामेंट में जगह मिली और पहले ही मैच में उन्होंने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत कर दुनिया को अपने इरादे दिखा दिए हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here