आगरा कैंट स्टेशन अब ग्रीन स्टेशन, मिली ग्रीन रेटिंग

0
239

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में पर्यावरण के अनुकूल सौंदर्यीकरण और हरियाली के प्रयास सफल हो रहे हैं। स्टेशन पर इकठ्ठे हुए कचरे को बायोगैस प्लांट में उपयोग में लिया जा रहा है वहीं सौर ऊर्जा से स्टेशन को बिजली की पयार्प्त खपत हो रही है। कोच द्वारा वाशिंग प्लांट के पानी का उपयोग पेड-पौधों की सिंचाई के लिए किया जा रहा है। ऑफिसर कॉलोनी से रेलवे क्वार्टर्स तक हरियाली ही हरियाली दिखाई दे रही है। 2 वर्ष में करीब 1.50 लाख पौधे रोपे गए हैं। यही वजह है कि आगरा कैंट स्टेशन को ग्रीन रेटिंग मिल पाई है।

विगत 2 वर्ष से आगरा कैंट स्टेशन परिसर को हरा-भरा बनाने की तैयारियाँ चल रही है। स्टेशन में लोको पायलट और सुरक्षा गार्डों के लिए भोजन भी बायोगैस प्लांट पर बनाया जाता है। इसी तरह रेलवे अधिकारियों के यमुना रेस्ट हाउस में भी बायोगैस प्लांट संचालित है। स्टेशन पर सौर ऊर्जा का उत्पादन भी होता है।

स्टेशन परिसर से लेकर डीआरएम कार्यालय तक सोलर पैनल से ऊर्जा का उत्पादन किया जाता है। जानकारी के अनुसार, करीबन 1500 से 1600 किलोवाट बिजली का उत्पादन होता है। जिससे स्टेशन व परिसर की अन्य जरूरतों को भी पूरा किया जाता है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here