
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में देश के 75 समुद्र तटों की सफाई की जाएगी। देश में तटीय सफाई अभियान इस साल 3 जुलाई से 17 सितंबर तक 75 दिनों के लिए चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य तटों से एक हजार 500 टन कचरा हटाना है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कल नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस-2022 की तैयारियों का पूर्वावलोकन करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
इस अनूठे अभियान के बारे में बोलते हुए, डॉ. सिंह ने कहा, यह अपनी तरह का पहला और सबसे लंबे समय तक चलने वाला तटीय सफाई अभियान होगा, जिसमें सबसे अधिक संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि के लिए ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ का संदेश देने के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है।
Courtesy : newsonair.gov.in
Image Source : Twitter @DrJitendraSingh