आज अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस है

0
184

आज अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस है। महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्‍कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को यह दिवस मनाया जाता है। यह महिलाओं की समानता के लिए प्रयास तेज करने का भी आह्वान करता है। इस वर्ष महिला दिवस की थीम है- हैश टैग ब्रेक द बायस यानी पूर्वाग्रह तोडें।

आजादी का अमृत महोत्‍सव के अंतर्गत अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के सप्‍ताह भर के समारोह एक मार्च को शुरू हो गए थे।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वर्ष 2020 और 2021 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किए। महिलाओं, विशेष रूप से कमजोर और वंचित लोगों को विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने में उनकी भूमिका के लिए 29 प्रतिष्ठित महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। महिला और बाल विकास मंत्रालय हर साल प्रतिष्ठित महिलाओं, संगठनों और संस्थानों को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाता है। वर्ष 2021 में कोविड महामारी के कारण वर्ष 2020 के लिए पुरस्कार समारोह का आयोजन नहीं किया गया था।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here