आज कॉमेडियन संजय मिश्रा अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, कभी ढाबे में बनाया था खाना

0
225

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार संजय मिश्रा आज आपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कॉमेडियन संजय मिश्रा का जन्म 6 अक्टूबर 1963 में बिहार के दरंभगा में हुआ था। संजय मिश्रा ने अपने अभिनय और काबिलियत के दम पर दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। दरभंगा से लेकर मुंबई तक का सफर उनका आसान नहीं था। मीडिया की माने तो, संजय मिश्रा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं जो फैंस के दिलों पर अपनी छाप बनाए हुए है। करियर के बीच में ही संजय ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया था और वह उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक ढाबे पर काम करने लगे थे। कहते हैं कि संजय अपने पिता के बहुत करीब थे। जब उनके पिता की मौत हुई तो उन्हें इतना गहरा सदमा लगा था कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था। मीडिया में आई खबर के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान संजय ने बताया था कि उनकी जिंदगी में ऐसा भी एक वक्त आया था जब वह बुरी तरह टूट गए थे। तब उन्होंने दिल से एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था और वह ढाबे में खाना पकाने लगे थे। इन सबके पीछे वजह थी उनके पिता का उनकी जिंदगी से चले जाना। खुद संजय मिश्रा ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि पिता के निधन के बाद जैसे उनकी जिंदगी में सब कुछ खत्म हो गया था। उन्हें अपने पिता से बहुत लगाव था और उनके यूं चले जाने से संजय को गहरा सदमा लगा था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कहने का मन बना लिया था और ऋषिकेश में एक ढाबे पर खाना पकाने का काम करने लगे।

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here