आज घोषित होगी बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

0
87
आज घोषित होगी बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नरेंद्रनगर के राजमहल में आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने और तेल पिरोने की तिथि घोषित की जाएगी। डिमरी पंचायत के सदस्य गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा लेकर गुरुवार को ऋषिकेश पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम के बाद सुबह पंचायत के सदस्य नरेंद्रनगर के लिए रवाना होंगे। परंपरा के अनुसार वसंत पंचमी के दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होती है। शुक्रवार को नरेंद्रनगर राजमहल में कपाट खुलने के साथ ही तेल पिरोने की तिथि भी घोषित की जाएगी। मंगलवार को डिमरी पंचायत के सदस्य नृसिंह मंदिर से गाडू घड़ा लेकर पांडुकेश्वर पहुंचे थे। इसके बाद डिम्मर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में गाडू घड़ा की पूजा अर्चना की गई। गुरुवार शाम पंचायत सदस्य ऋषिकेश पहुंचे। बीकेटीसी की धर्मशाला में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह नौ बजे गाडू घड़ा को लेकर सदस्य नरेंद्रनगर स्थित राजमहल के लिए रवाना होंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारधाम यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में नई नियमावली लागू होगी। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में रील बनाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालु सिंहद्वार से आगे, और केदारनाथ धाम में चबूतरा क्षेत्र में मोबाइल और कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को मोबाइल और कैमरा मंदिर परिसर में प्रवेश से पहले ही जमा कराना होगा। यह निर्णय चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए जरूरी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here