छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस के शीर्ष नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।
मीडिया की माने तो, मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ बैठक लेंगे। इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर चर्चा होगी। वहीं इसके अलावा राजनांदगांव के ठेकवा में 8 सितंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे के स्वागत की तैयारी की जा रही है। उनके द्वारा यहां अन्नदाताओं का सम्मान किया जाएगा। इस भरोसे का सम्मेलन में तीन जिलों के किसानों को आमंत्रण भेजा गया है। इस आयोजन में राजनांदगांव के साथ ही खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले किसान पहुंचेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ ही प्रदेश और तीनों जिले के नेता इस आयोजन में शरीक होंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



