मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यानि 29 दिसंबर को जशपुर और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वो इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर करीब 12.15 बजे ग्राम बगिया से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के ग्राम भुईयापानी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां अपरान्ह करीब 2.30 बजे ‘प्रधानमंत्री जनमन योजना’ के हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, साय भुईयापानी से 2.40 बजे कार द्वारा रवाना होकर 2.45 बजे रायगढ़ जिले के ही ग्राम कमरगा पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर द्वारा अपरान्ह 3.35 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया लौट आएंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



