प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण पर 121 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके अलावा स्टेडियम के निर्माण पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 330 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गंजारी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के भूमि पूजन और जनसभा के बाद पीएम मोदी संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हैलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे। इसके बाद वह फिर सड़क मार्ग से संपूर्णानंद जाएंगे। इस दौरान सड़कों पर जगह-जगह महिलाएं उनका अभिनंदन करेंगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



