आज श्योपुर दौरे पर रहेंगे CM डॉ. मोहन यादव, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

0
120

मध्य प्रदेश  के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 26 फरवरी को श्योपुर दौरे पर रहेंगे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट की रिव्यू बैठक लेंगे, जिसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी शामिल होंगे। साथ ही सीएम 71.89 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, चीता प्रोजेक्ट रिव्यू बैठक के बाद सीएम यादव 71.89 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास  करेंगे। फिर सेसईपुरा रेस्टहाउस परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि सीएम आयोजित कार्यक्रम के दौरान 37.62 करोड़ रुपये की लागत से कूनो नदी पर निर्मित पुल का लोकार्पण करेंगे। वहीं लोक स्वास्थ्य विभाग जल जीवन मिशन के तहत 8 ग्रामों में 7.16 करोड़ की नलजल योजनाओं और यांत्रिकी सेवा के तहत 2.17 करोड़ रुपये की 3 सड़क निर्माण  कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 80 लाख की लागत से विजयपुर अस्पताल और डिवाइडर निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा 71.89 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास निर्माण कार्यों के लोकार्पण में 19.87 करोड़ की लागत से बर्धा बुजुर्ग स्टोशन, मेडिकल कॉलेज और सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। वहीं 99 लाख रुपये की लागत से पॉलीटेक्निक कॉलेज से रूसा मॉडल कॉलेज तक सीसी  रोड का निर्माण किया जाएगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here