
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से गुजरात के दो-दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति के रूप में यह उनका पहला गुजरात दौरा होगा। बयान के अनुसार, मुर्मू सोमवार को अहमदाबाद में साबरमती आश्रम जाकर अपने दौरे की शुरुआत करेंगी। मीडिया में आई खबर के अनुसार, “‘राष्ट्रपति मुर्मू अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के पहले दिन गांधी आश्रम जाएंगी और इसके बाद गांधीनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल होंगे।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज से गुजरात का दो-दिवसीय दौरा आरंभ होगा। मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने गुजरात दौरे की शुरुआत सोमवार को अहमदाबाद के साबरमती स्थित महात्मा गांधी आश्रम जाकर करेंगी। वह गांधीनगर में एक समारोह में करीबन 1,330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू का यह पहला गुजरात दौरा है। मीडिया की माने तो, राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, वह दिन में गांधीनगर स्थित जीएमईआरएस में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी।