राजस्थान: आज से विधानसभा सत्र शुरू, कुछ देर में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन

0
115

राजस्थान विधानसभा सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। मीडिया की माने तो, 15वीं विधानसभा के 8वें और अंतिम सत्र में पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सदन को संबोधित करेंगी। विधानसभा का ये सत्र हंगामेदार होने के आसार है। क्योंकि इसी साल प्रदेश में चुनाव होने हैं, मुख्य विपक्षी पार्टी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। राजस्थान विधानसभा सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। 15वीं विधानसभा के 8वें और अंतिम सत्र में पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सदन को संबोधित करेंगी।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान विधानसभा का 8वां सत्र आज 14 जुलाई को सुबह शुरू हो गया। यह राजस्थान की 15वीं विधानसभा का अंतिम सत्र है। फिर कुछ महीने बाद चुनाव आ जाएंगे। इसलिए यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान विधानसभा पहुंच गईं हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गुलदस्ते भेंट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सदन को संबोधित करेंगी। राजस्थान विधानसभा में राष्ट्रपति का संबोधन पहली बार हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी स्वागत भाषण देंगे। विधानसभा के इस सत्र में करीब 11 नए, संशोधित और पेंडिंग बिल पेश किए जायेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here