आर.पी.एफ. ने 150 महिलाओं को मानव तस्करी का शिकार होने से बचाया

0
194

रेलवे सुरक्षा बल-आर.पी.एफ. ने देश भर में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा अभियान के तहत 150 महिलाओं को मानव तस्करी का शिकार होने से बचा लिया है। इनमें कई बालिकाएं भी शामिल हैं। आर.पी.एफ. ने महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में सफर करने वाले सात हज़ार से अधिक यात्रियों को भी गिरफ्तार किया है। बल ने रेल यात्रियों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए हजारों की संख्या में जागरूकता अभियान आयोजित किये। अभियान के दौरान बताया गया कि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए क्या करना चाहिए, और क्या नहीं।
भारतीय रेल ने महिला सुरक्षा को हमेशा ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सुरक्षाबल द्वारा देशव्यापी “मेरी सहेली” पहल की शुरूआत की गई जिसका उद्देश्य महिला यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान पूरा संरक्षण प्रदान करना है। आरपीएफ की टीम ने दो सौ तेईस रेलवे स्टेशनों पर दो लाख पच्चीस हज़ार से अधिक महिलाओं से बातचीत की और उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here