मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कल बर्मिंघम में इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू हुई। पुरुष सिगंल्स के पहले दौर में, लक्ष्य सेन ने विश्व नंबर 1 और मौजूदा चैंपियन चीन के शी युकी को 23-21, 19-21, 21-17 से हराया। सेन अब राउंड ऑफ़ 16 में पहुंच गए हैं, जहां उनका मुकाबला हांगकांग, चीन के एनजी का लॉन्ग एंगस से होगा। वहीं, महिला वर्ग में, मौजूदा ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया की आन सेयोंग ने तुर्की की नेस्लिहान एरिन को हराया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत की शीर्ष मिक्सड डबल्स जोड़ी तनीशा क्रास्टो और ध्रुव कपिला भी दूसरे दौर में पहुंच गई, उन्होंने मलेशियाई जोड़ी हू पांग रॉन और चेंग सु यिन को हराया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहीं हैं। वे पश्चिम एशिया में मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव के कारण दुबई हवाई अड्डे पर फंसने के बाद घर लौट आई हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



