मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एआई इम्पैक्ट पर नई दिल्ली घोषणापत्र स्वीकार किया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक सहयोग में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कुल 88 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इसका समर्थन किया है। यह घोषणा पत्र आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण के लिए एआई का लाभ उठाने पर व्यापक वैश्विक सहमति को दर्शाता है। “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के सिद्धांत से प्रेरित इस घोषणापत्र में एआई के लाभ मानवता के सभी वर्गों तक समान रूप से पहुंचाने पर बल दिया गया है। इसमें इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के तीन सूत्रों जन, पृथ्वी और प्रगति के लिए निरंतर सहयोग की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घोषणापत्र में एआई इम्पैक्ट समिट के सात स्तंभों के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय सहयोग और बहु-हितधारक सहभागिता को मजबूत करने का आह्वान किया गया है। ये स्तंभ मानव पूंजी के विकास, सामाजिक सशक्तिकरण के लिए पहुंच बढ़ाने, एआई प्रणालियों की विश्वसनीयता, ऊर्जा दक्षता, विज्ञान में एआई के उपयोग, एआई संसाधनों के लोकतंत्रीकरण और आर्थिक विकास तथा सामाजिक कल्याण के लिए एआई के उपयोग के सिद्धांतों पर केंद्रित हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



