इंदौर ने फिर रचा इतिहास, ‘बेस्ट स्मार्ट सिटी’ का जीता अवार्ड

0
147

मप्र: इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट 2022 में विभिन्न श्रेणी में इंदौर शहर को कुल 7 पुरस्कार मिलें। देश की स्मार्ट सिटी में प्रथम स्थान के साथ ही अर्बन एनवायरनमेंट, वाटर, सैनिटेशन एवं अन्य श्रेणी में प्रथम स्थान मिला है। इंदौर शहर में स्वच्छता के साथ ही इंदौर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट हेतु नगर निगम इंदौर द्वारा किये गये कार्यो के परिणाम स्वरूप आज इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट 2022  की जारी रैंकिंग में मध्य प्रदेश प्रथम स्थान के साथ इंदौर शहर देश में प्रथम स्थान पर रहा।

देश की एक बार फिर से स्मार्ट सिटी बनने पर इंदौर के राजवाड़ा पर जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। इस मौके पर महापौर सांसद प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। मां अहिल्या की नगरी एक बार फिर से गौरवांवित हुई इसका श्रेय इंदौर वासियों को दिया गया। इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट 2022 की  जारी रैंकिंग मैं देश में स्मार्ट सिटी में इंदौर प्रथम स्थान  रहने पर सांसद, महापौर, कलेक्टर ,आयुक्त ने इंदौर वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी तथा नागरिकों के सहयोग से निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों में दिए गए सहयोग के लिए नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here