इंदौर: रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभातफेरी में चले चाकू, एक युवक की मौत की खबर

0
189
इंदौर: रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभातफेरी में चले चाकू, एक युवक की मौत की खबर
Image Source : Amar Ujala

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभातफेरी में अपने दोस्तों के साथ शामिल होने गए एक युवक की हत्या हो गई। प्रभातफेरी के दौरान धक्का लगने पर उसका विवाद हुआ था। चाकू मारने वाले युवकों का पुलिस पता लगा रही है। एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार गोमा की फेल निवासी 25 वर्षीय युवक शुभम रघुवंशी अपने दोस्तों के साथ सुबह पांच बजे घर से रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में शामिल होने के लिए गया था। सुबह सात बजे जब प्रभातफेरी महूनाका पहुंची तो वहां काफी भीड़ हो गई। इस दौरान शुभम को धक्का लगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उसने विरोध किया तो धक्का मारने वाले युवकों के साथ उसकी कहासूनी हो गई। एक युवक ने उसके गले में चाकू मार दिया शुभम के दोस्त उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मौके पर ही पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उसके साथ अन्य युवक भी घटना में शामिल थे या नहीं। इसका पता पुलिस लगा रही है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here