उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदौर पहुंचे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जहां उन्होंने देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और लोकमाता को नमन किया। मुख्यमंत्री योगी ने नाथ मंदिर में माधवनाथ महाराज की समाधि के दर्शन किए। मुख्यमंत्री योगी ने ध्वज स्तंभ का अनावरण किया। मंदिर परिसर में 40 फीट का ध्वज स्तंभ बनाया गया है। इसमें नाथ सम्प्रदाय के चिन्ह अंकित हैं। योगी ने इसके अनावरण के साथ ही माधवनाथ महाराज के दर्शन किए। इससे पूर्व योगी आदित्यनाथ उज्जैन गए थे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल का अभिषेक कर पूजन किया था। साथ ही नंदी हाल में ध्यान लगाया। योगी आदित्यनाथ नाथ मंदिर स्थित योगी माधवराव महाराज की समाधि स्थल भी पहुंंचे। वे छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल का लोकार्पण करने पहुंचेंगे। इसके बाद योगी अहिल्या उत्सव में शामिल होंगे।
Image source:@myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



