इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 10 करोड़ के पार, ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले वैश्विक नेता

0
64

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे इस मंच पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले विश्व नेता और राजनेता बन गए हैं। पीएम मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से दोगुनी से भी अधिक है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 4 करोड़ 32 लाख फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले पांच प्रमुख विश्व नेताओं के कुल फॉलोअर्स की संख्या पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या से कम है। भारतीय नेताओं में भी पीएम मोदी काफी आगे हैं। भारत में इस प्लेटफॉर्म पर दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिनके लगभग 1 करोड़ 60 लाख फॉलोअर्स हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here