इजराइली पीएम के साथ पीएम मोदी ने किया प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का अवलोकन

0
76
इजराइली पीएम के साथ पीएम मोदी ने किया प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का अवलोकन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानंमत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एकसाथ मिलकर एक विशेष प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने यरुशलम में आयोजित एक विशेष नवाचार प्रदर्शनी का दौरा किया, जिसमें क्वांटम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी, स्मार्ट मोबिलिटी, साइबर सुरक्षा, जल, कृषि, जलवायु प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और अंतरिक्ष सहित विभिन्न रणनीतिक क्षेत्रों में इजरायल की अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये नवाचार भारत में व्यापक स्तर पर अपनाए जाने की क्षमता रखते हैं। प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाली कंपनियों को भारतीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने और विकसित भारत की दिशा में योगदान देने के लिए आमंत्रित किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here