इजराइल की संसद ने पीएम मोदी को किया ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित

0
74
इजराइल की संसद ने पीएम मोदी को किया ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत और इस्राइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सशक्‍त बनाने में असाधारण योगदान देने के लिए इस्राइल की संसद ‘नेसेट’ के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर मेडल’ से सम्‍मानित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी इस सम्‍मान को प्राप्‍त करने वाले विश्व के पहले नेता हैं। संबोधन के बाद इस्राइल की संसद के अध्यक्ष आमिर ओहाना ने यह सम्‍मान प्रधानमंत्री को दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ यह पुरस्‍कार स्‍वीकार करते हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में पीएम मोदी ने लिखा कि इस सम्‍मान से सिर्फ एक व्‍यक्ति को सम्‍मानित नहीं किया गया है, बल्कि भारत और इस्राइल के बीच की स्‍थायी मित्रता को सम्‍मान दिया गया है। नेसेट सम्‍मान ने रक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि, नवाचार और आर्थिक सहयोग के द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ बनाने में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका को उजागर किया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को स्‍पीकर ऑफ द नेसेट मेडल से सम्‍मानित किया जाना उनकी कुशल राजनीतिज्ञता को दर्शाता है। यह सम्‍मान आपसी सशक्तिकरण और मानवता के कल्‍याण को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच के संपर्क को प्रोत्‍साहन प्रदान करता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह सम्‍मान प्रत्‍येक भारतीय के लिए एक गर्व का क्षण है। यह हमारे प्रधानमंत्री की उस दूरदर्शिता का उदाहरण है जो सभी के कल्याण के लिए मानवता के हित को आगे बढ़ाने के लिए पारस्परिक सशक्तिकरण के प्रति राष्ट्रों के बीच सेतु का निर्माण कर रही है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here