मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर आपराधिक मुकदमा रविवार को फिर से शुरू होगा। ईरान के साथ संघर्ष के दौरान लागू आपातकालीन न्यायिक प्रतिबंधों के कारण यह मुकदमा कई सप्ताह से स्थगित था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इजरायल के एक समाचार पत्र ने आधिकारिक न्यायिक नोटिस का हवाला देते हुए कहा कि सुनवाई यरुशलम जिला न्यायालय में होगी और इसमें बचाव पक्ष की गवाही भी होगी। बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ 2019 में दायर भ्रष्टाचार का मुकदमा रिश्वत, धोखाधड़ी और विश्वासघात से जुडा है। नेतन्याहू ने सभी आरोपों से इनकार किया है और खुद को निर्दोष बताया है। वे दिसंबर 2024 में आपराधिक आरोपी के रूप में अदालत में पेश होने वाले इस्राएल के पहले वर्तमान प्रधानमंत्री हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



