मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल सैन्य प्रमुखों के साथ दक्षिणी लेबनान का दौरा किया। उन्होंने कहा कि युद्ध जारी है, और अब इजरायल के शत्रु अपना अस्तित्व बचाने में लगे हैं। इस्राएली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस दौरे में नेतन्याहू के साथ रक्षा मंत्री इस्रैल काट्ज़, रक्षाबल प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयाल ज़मीर और उत्तरी कमान प्रमुख मेजर जनरल राफ़ी मिलो भी थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने लेबनान में एक सुरक्षा घेरा बनाया है, जिससे सीमा पार से आशंकित हमले रोकने में मदद मिली है। हालाँकि उन्होंने कहा कि अभी और प्रयासों की ज़रूरत है। उन्होंने दावा किया कि इजरायल ने मध्य पूर्व की स्थिति में काफ़ी बदलाव ला दिया है और अब ईरान सहित उसके दुश्मन, हमला करने के बजाय अपनी जान बचा रहे हैं। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू इसके बाद सीमा के निकट इजरायली रक्षा बल की एक चौकी पर गए, जहाँ गैलिली डिवीज़न के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल युवल गेज़ ने उन्हें अभियानों की जानकारी दी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



