मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में शुक्रवार देर रात भोपाल-बैतूल नेशनल हाईवे पर पथरोटा नहर पुल के पास एक कार रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई तथा एसडीआरएफ ने बचाव कार्य कर शव बरामद किए। टाउन इंस्पेक्टर संजीव सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे सूचना मिलने पर टीमें मौके पर पहुंचीं।
आप को बता दे, एसडीआरएफ प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया कि कार गहराई तक डूब गई थी तथा ट्रैक्टर की मदद से 1-1.5 घंटे बाद निकाली गई। मृतकों में से एक लकी पटेल की पहचान आईडी से हुई है तथा स्टीयरिंग फेलियर या नशे में ड्राइविंग संभावित कारण बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच जारी रखे हुए है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



