मध्यप्रदेश में मॉनसून ने पूरे तरीके से दस्तक दे दी है कई क्षेत्रों में लगातार बारिश भी हो रही है वही इन्दौर के आसपास बने पिकनिक स्पॉट भी गुलजार हो चुके हैं वही कई परिवार, दोस्त यारों ने पिकनिक मनाने आसपास में बने वाटरफॉल पर जाना शुरू कर दिया है इसी बीच स्कूली छात्रों का एक ग्रुप बन गया था जिसमें 1 छात्र वाटरफॉल में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें पूरा मामला इन्दौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम कम्पेल स्थित मुहाड़ी वाटरफॉल का है। जहां निखिल लश्करी निवासी सुखलिया अपने दोस्तों के साथ घर पर बिना बताए मुहाड़ी वाटरफॉल गया था वहां उसे वाटरफॉल में जाने से क्षेत्र के लोगों ने रोका भी था पर वह नीचे उतर गया और झरने के पास पहुंच कर नहाने लगा और इसी बीच वह झरने के पास बने कुंड में जा पहुंचा और उसकी डूबने से मौत हो गई बताया जा रहा है कि मृतक के पिताजी पुलिस विभाग में पदस्थ हैं और वह घर पर दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाने का बोल कर निकला था। खुड़ैल पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुचाया पुलिस ने मामला दर्ज कर साथ गए दोस्तों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



