इसरो ने सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल किया परीक्षण

0
97
इसरो ने सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल किया परीक्षण

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)ने सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया है। इससे विमान को गति देने वाले बल यानि थ्रस्‍ट क्षमता में वृद्धि का प्रदर्शन हुआ है जिससे देश के भारी प्रक्षेपण यान एल.वी.एम-3 के प्रदर्शन में सुधार हो सकता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के महेंद्रगिरी में इसरो के प्रोपल्‍शन कॉम्‍लेक्‍स में इसका परीक्षण हुआ। इसमें इंजन ने 165 सेकेंड का काम किया और लगभग 22 टन थ्रस्‍ट उत्‍पन्‍न किया। सीई-20 इंजन एलवीएम-3 के उपरी चरण को शक्ति देता है और भारी उपग्रहों को ले जाने के लिए महत्‍वपूर्ण है। यह भारत के अगामी गगनयान मिशन के लिए भी महत्‍वपूर्ण है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here