मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के 30वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता में उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीक्षा के बाद विद्यार्थी समाज एवं देश के विकास में सहयोग दें तथा जिम्मेदार नागरिक बनें। उज्जैन की पावन धरती से शिक्षा लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बने हैं जो प्रेरणा स्रोत है। माता-पिता, गुरुओं की सेवा कर संसकारों को जीवन में उतारें।
आप को बता दे, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन को शिक्षास्थली चुना तथा यह सम्राट विक्रमादित्य की कर्मभूमि रही है। दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं नई शुरुआत है तथा विद्यार्थी प्रदेश के समग्र विकास में योगदान देंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय को 51 लाख, 5 ड्रोन, एक बस देने की घोषणा की। राज्यपाल एवं सीएम ने 17 करोड़ का कृषि अध्ययनशाला भवन, भर्तृहरि छात्रावास का लोकार्पण किया तथा 4 पुस्तकों का विमोचन किया। 74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्ड मेडल एवं 1 को डी-लिट प्रदान की गई।


Image source: सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



