उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एमपी के इंदौर के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके अलावा महाकाल दर्शन करने उज्जैन भी जाएंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक योगी दोपहर 12 बजे इंदौर आकर सीधे उज्जैन रवाना होंगे। आदित्यनाथ दोपहर 2 बजे इंदौर शहर में राजबाडा स्थित देवी अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ, इसके बाद सीएम योगी साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर के परिसर में ध्वज स्तंभ का अनावरण करेंगे। साथ ही माधवनाथ महाराज के दर्शन करेंगे और यहां उनके संबोधन का कार्यक्रम भी है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ उसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्यभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शिवाजी प्रतिमा पर पहुंचेंगे।
मीडिया की माने तो, सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी आदित्याथ आज एक दिन के दौरे पर एमपी के इंदौर में पहुंचेंगे। जहां पर सीएम योगी कई धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। योगी आदित्यनाथ शाम 4 बजे मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविन्द्र नाट्य गृह जाएंगे। योगी आदित्यनाथ इंदौर से पहले उज्जैन आकर महाकाल की शरण में आएंगे और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



