उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, तीन की मौत, नौ लापता

0
62

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित घोलतीर में एक दुखद दुर्घटना में एक टेम्पो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। नौ लोग अभी भी लापता हैं, उनकी तलाशी के लिए बचाव और राहत अभियान जारी है। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाया गया है।

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि बचाव अभियान द्वारा अब तक आठ लोगों को सफलतापूर्वक बचाया जा चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल -एसडीआरएफ अन्य बचाव दलों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में युद्ध स्तर पर काम कर रहा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here