दिल्ली के श्री बद्रीनाथ मंदिर में आई.पी. एक्सटेंशन में ‘श्री रामकथा’ आयोजित हुई, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के आई.पी. एक्सटेंशन में आयोजित श्री राम कथा में उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा, ”श्री राम कथा के आयोजन में जो लोग आये हैं भगवान राम की उन पर बहुत बड़ी कृपा है। राम कथा हम सब को एक आज्ञाकारी पुत्र, मर्यादा पुरुषोत्तम और एक राजा के रूप में सचित्र वर्णन दर्शाती है।”
सीएम धामी ने आगे कहा, देश दुनिया के सभी राम भक्त और राष्ट्र भक्त लंबे समय से भगवान श्रीराम के मंदिर बनने का इंतज़ार कर रहे थे, अब वो समय आने वाला है जब भगवान राम लला विराजमान होंगे। आज सभी कहते हैं कि राम राज्य जैसा राज्य होना चाहिए। उनके राज्य में प्रजा को सर्वोपरि रखा गया था। प्रजा के सुख की चिंता की गई, उनकी खुशहाली की बात की गई। हमने लंबे समय तक राम मंदिर का इंतजार किया। 2014 में मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने और तभी ये उन्होंने ये प्रयास करना शुरू कर दिया। दूसरी बार जब वे प्रधानमंत्री बने तब इसका मार्ग प्रशस्त हो गया। 22 जनवरी को भगवान रामलला अपने स्थान पर विराजमान होने जा रहे हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



