उत्तराखंड : पिथौरागढ़-मुनस्यारी-चंपावत के लिए हेली सेवा शुरू, CM पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल किया शुभारंभ

0
117

हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए बृहस्पतिवार से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका वर्चुअल शुभारंभ किया। हल्द्वानी के गौलापार से विधायक मोहन बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट व अन्य ने हैली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर हर दिन दो चक्कर लगाएगा। बता दें कि, हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत का सफर करने में कई घंटे लग जाते थे। केंद्र सरकार और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ पर पर्यटन को बढ़ावा देने व स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए हेली सेवा शुरु करने की बात कही थी। इसी क्रम में हेरिटेज एविएशन ने इस सेवा को शुरू करने की तैयारी की। दो फरवरी को गौलापार हेलीपैड से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए सफल ट्रायल हुआ था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here