उत्तराखंड के नैनीताल में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। यहां एक जीप गहरी खाई में जा गिरी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में 7 लोगों की मौत की सूचना मिली है।
आज सुबह ओखलकांडा ब्लॉक के अधौडा़ से हल्द्वानी की ओर जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में 7 लोगों की मौत की सूचना मिली है। बता दें कि यह हादसा छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर प्रशासन की टीम पहुंची है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सही नहीं होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



