उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत निवेश के लिए परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। सीएम धामी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि – “शासकीय आवास पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत निवेश के लिए परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए बनाई गयी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनियोजित तरीके से करने एवं निवेश सम्बन्धी नीतियों का सरलीकरण सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। सभी सचिवों को कार्यों में और तेजी लाने के लिए अपने विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। राज्य का समग्र विकास पर्वतीय क्षेत्रों के विकास से ही संभव है। हमारी सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के साथ ही समस्त प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।”
Courtsey : @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #Uttarakhand #India
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



