उत्तराखंड: सीएम धामी ने SDG Achiever Award Ceremony-2023 कार्यक्रम में प्रतिभाग लिया

0
156
उत्तराखंड: सीएम धामी ने SDG Achiever Award Ceremony-2023 कार्यक्रम में प्रतिभाग लिया
Image Source : @ukcmo

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज SDG Achiever Award Ceremony-2023 कार्यक्रम में प्रतिभाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि – “SDG Achiever Award Ceremony – 2023 में आए हुए सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूँ। विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार करने वाले आप सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी लोग राज्य के विकास हेतु प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर हैं। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु हम सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे।”

सीएम धामी ने कहा कि – “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए “आत्मनिर्भर भारत” से प्रेरित होकर प्रदेश स्तर पर शुरू किए गए “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” के लक्ष्य को सभी की सहभागिता के माध्यम से ही पाया जा सकता है। पर्यावरण और विकास दोनों ही एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। इकोनामी और इकोलॉजी के संतुलन को बनाते हुए हमें प्रदेश को आगे बढ़ाना है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार द्वारा अंत्योदय के लक्ष्य से प्रेरित, प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं बनाई जा रही हैं।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #Uttarakhand #India

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here