उत्तर कोरिया ने दागी कई बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान में आपातकालीन अलर्ट

0
117
उत्तर कोरिया ने दागी कई बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान में आपातकालीन अलर्ट

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर कोरिया द्वारा आज कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के बाद जापान ने आपातकालीन अलर्ट जारी किया है। उत्तर कोरिया ने ये मिसाइलें ऐसे समय में दागीं, जब दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति चीन रवाना होने वाले थे। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच उत्‍तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर भी चर्चा होने की संभावना है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दक्षिण कोरिया के सेना प्रमुख ने कहा कि उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइलें लगभग 560 मील की दूरी तक गईं। दक्षिण कोरिया तथा अमरीका के अधिकारी इस प्रक्षेपण का विश्लेषण कर रहे हैं। ख़बरों में कहा गया है कि इस प्रक्षेपण का उद्देश्य उत्तर कोरिया में सत्तारूढ़ पार्टी के आगामी कांग्रेस से पहले, रक्षा क्षेत्र में देश की उपलब्धियों का प्रदर्शन करना है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here