मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे। 20 मिनट तक उन्होंने पूजा की। पुजारी ने उन्हें प्रसाद के साथ अंगवस्त्र और मुरली भेंट की। रक्षामंत्री ने पूजन के बाद विजिटर बुक पर लिखा- बांके बिहारी के दर्शन कर अभिभूत हुआ। जीवन धन्य हुआ। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
#WATCH उत्तर प्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में पूजा की। pic.twitter.com/1FSZL7hZWj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2024
मीडिया की माने तो, राजनाथ सिंह सांसद बनने के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार सुबह बांके बिहारी दर्शन किए। यहां उन्होंने फूल बंगला में विराजमान बांके बिहारी जी को निहारा तो निगाह उनसे हटी ही नहीं। बांके बिहारीजी इन दिनों फूल बंगला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बांके बिहारी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले भगवान बांके बिहारी जी के समक्ष माथा टेका। इसके बाद मंदिर के पुजारी बाल कृष्ण गोस्वामी, ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने उनको मंत्रों के साथ पूजन-अर्चन कराया। भगवान बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद उनको प्रसाद, अंग वस्त्र के अलावा मुरली भेंट की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने मंदिर की विजिटर बुक में लिखा- बांके बिहारी के दर्शन कर अभिभूत हुआ। जीवन धन्य हुआ। मंदिर में 20 मिनट तक रुकने के बाद रक्षा मंत्री रवाना हो गए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें