अभिनेता राजकुमार राव को आखिरी बार भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘भीड़’ में देखा गया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब प्रशंसक राजकुमार की आने वाली फिल्म ‘श्री’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जाने-माने उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब ‘श्री’ से राजकुमार की पहली झलक सामने आ चुकी है, जिसमें वह हूबहू श्रीकांत जैसे दिखाई दे रहे हैं। प्रशंसकों काे उनका यह लुक खूब भा रहा है।
राजकुमार की ‘श्री’ 10 मई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म में अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर भी हैं। बता दें कि, ‘श्री’ उद्योगपति श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने दृष्टिबाधित होते हुए भी बिजनेस में सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ और अपनी दृष्टिहीनता को कभी अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया। इसमें राजकुमार एक दृष्टिबाधित छात्र के उद्योगपति बनने के संघर्षों को पर्दे पर उतारेंगे।
RAJKUMMAR RAO STARS IN BIOPIC ON INDUSTRIALIST SRIKANTH BOLLA: FIRST LOOK IS HERE… 10 MAY RELEASE… Team #Srikanth – the biopic on industrialist #SrikanthBolla, starring #RajkummarRao – unveils #FirstLook.
Also features #Jyotika, #AlayaF and #SharadKelkar… Arrives in… pic.twitter.com/EldsjZvxO5
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 5, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



