उद्योग राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण : सीएम देवेंद्र फडणवीस

0
78
उद्योग राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण : सीएम देवेंद्र फडणवीस

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि उद्योग राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।वे आज चंद्रपुर के भद्रावती में ग्रीन स्टील परियोजना और कोयला गैसीकरण परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी भी उपस्थित थे। पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक बड़ी वैश्विक चुनौती है। यह न केवल कृषि बल्कि औद्योगिक क्षेत्र को भी प्रभावित कर रही है। इस कारण खनिज संसाधनों के प्रदूषण मुक्त उपयोग पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल के तहत महाराष्ट्र में 7 कोयला गैसीकरण परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं। इनमें से 4 परियोजनाएं महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि विदर्भ क्षेत्र में विशेष रूप से पूर्वी विदर्भ के गढ़चिरौली, चंद्रपुर, नागपुर, भंडारा और गोंदिया जिलों में एक ‘स्टील हब’ विकसित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में पहले ही 3 लाख करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है और इससे 1 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। उन्होंने उद्योग जगत से इन उद्योगों में रोजगार के लिए स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की अपील की। केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि देश में कोयले की कोई कमी नहीं है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि देश के औद्योगिक विकास में कोयले की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि चंद्रपुर और भद्रावती क्षेत्रों में नई, प्रौद्योगिकी-आधारित औद्योगिक कंपनियां स्थापित की जा रही हैं। केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने यह भी कहा कि चंद्रपुर क्षेत्र में इन परियोजनाओं में कुल 17 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।  ग्रेटा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की कोयला गैसीकरण आधारित इस्पात परियोजना भद्रावती एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्रीनफील्ड इस्पात परियोजना है। इस परियोजना के पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल पूंजी निवेश लगभग दस हजार तीन सौ 19 करोड़ रुपये है। इस परियोजना से लगभग 5 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। इस बीच, मुख्यमंत्री फडणवीस ने आज नागपुर के बुटीबोरी एमआईडीसी क्षेत्र में वारे ग्रुप की 10 गीगावाट एकीकृत सौर पिंड और वेफर निर्माण सुविधा की आधारशिला रखने के समारोह को संबोधित किया। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना नागपुर को एक प्रमुख सौर ऊर्जा केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here